Haryana मे ड्यूटी के दौरान BLO (बूथ लेवल अधिकारी) के साथ मारपीट का मामला आया सामने
SIRर फॉर्म मांगने गए बीएलओ को सरेआम पीटा, कपड़े फाड़े
चंडीगढ, 11 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) Haryana News सिरसा के नाथूसरी चौपटा इलाके में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सरकारी आदेशों का पालन कर रहे एक बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को अपने कर्तव्य का पालन करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। Blo brutally beaten while on government duty in sirsa
मामले की गंभीरता को देखते हुए चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि एक सरकारी कर्मचारी (बीएलओ) के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट और बदसलूकी की लिखित शिकायत मिल चुकी है। पुलिस ने आरोपी धर्मवीर सिंह मोठिया के खिलाफ धाराएं लगाते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर उचित कानूनी सबक सिखाया जाएगा।
जेबीटी शिक्षक के पद पर तैनात और वर्तमान में बीएलओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हरपाल सिंह सुबह अपने सहायक दीपक कुमार के साथ फील्ड में निकले थे। उनकी ड्यूटी इन दिनों मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरने और डेटा अपडेट करने में लगी हुई है। सुबह करीब साढ़े 10 बजे वे भट्टू रोड पर स्थित धर्मवीर सिंह नामक व्यक्ति के घर पहुंचे, जहां अचानक उन पर हमला बोल दिया गया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























