समंदर में अब और बढ़ेगी भारत की ताकत,भारतीय नौसेना में आज शामिल होगा INS महेंद्रगिरी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में आज मिलेगा नया वॉरशिप आईएनएस महेंद्रगिरी
चंडीगढ, 11 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) इंडियन नेवी में आज एक नया वॉरशिप शामिल होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में विशाखापट्नम को नया वॉरशिप आईएनएस महेंद्रगिरी मिलेगा। ये प्रोजेक्ट – 17ए का छठा स्वदेशी स्टेल्थ फ्रीगेट है। इसका नाम पूर्वी घाट की महेंद्रगिरि पर्वतमाला के नाम पर रखा गया है, जो शक्ति, मजबूती और अटल संकल्प का प्रतीक है। महेंद्रगिरि नाम धारण करने वाला यह नेवी का पहला वॉरशिप है। अब तक प्रोजेक्ट -17ए के तहत जितने भी वॉरशिप नेवी को मिले हैं वे सब पुराने वॉरशिप का नया अवतार थे यानी उनका नाम पुराने वॉरशिप से लिया गया था। Indian navy warship stealth
युद्धपोत में 75% से ज्यादा स्वदेशी उपकरण और तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके निर्माण में देशभर की कई MSME कंपनियों ने भी योगदान दिया है, जिससे रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।
मॉडर्न हथियारों से लैस: महेंद्रगिरि में आधुनिक सरफेस-टू-सरफेस और सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर सिस्टम और इंटीग्रेटेड कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम लगाए गए हैं।
स्टेल्थ तकनीक और हाई-स्पीड क्षमता: महेंद्रगिरि में उन्नत स्टेल्थ तकनीक दी गई है, जिससे इसकी रडार पर पहचान करना मुश्किल होगा। इसमें कम्बाइंड डीजल और गैस (CODOG) प्रोपल्शन सिस्टम लगाया गया है, जो इसे लंबी दूरी तक तेज गति से संचालन की क्षमता देता है। Indian navy warship stealth frigate ins mahendragiri commissioning in vizag
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























