Hatnikund Barrage’s के खुले 10 गेट, 50 हजार क्यूसिक पानी दिल्ली की ओर रवाना!
चंडीगढ, 10 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता): मानसून सीजन की पहली बारिश का असर अब यमुना नदी पर साफ दिखाई देने लगा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते हथनीकुण्ड बैराज पर पानी की आवक बढ़ गई है। सिंचाई विभाग के अनुसार बैराज पर 50,649 क्यूसिक पानी रिकॉर्ड किया गया है, जिसके बाद स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। Hatnikund Barrage’s 10 gates open
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हथनीकुण्ड बैराज के कुल 18 में से 10 गेट यमुना नदी की ओर खोल दिए गए हैं ताकि अतिरिक्त पानी को सुरक्षित तरीके से आगे छोड़ा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि यदि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, हथनीकुण्ड बैराज से छोड़ा गया यह पानी अगले 48 से 72 घंटे के भीतर दिल्ली पहुंच सकता है। ऐसे में दिल्ली सहित यमुना के निचले इलाकों में भी जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है हालांकि फिलहाल घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं बताई गई है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यमुना नदी से सटे गांवों के लोगों को भी अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। Hthnikundbarrage
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























