West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर
अमेरिका ने ईरान के साथ अंतरिम शांति समझौता समाप्त के बाद ईरान पर किये हवाई हमले शुरू
ट्रंप ने पहले ही दी थी कार्रवाई की चेतावनी
दिल्ली, 9 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेना (CENTCOM) ने ईरान पर भीषण हवाई हमले किए हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में अमेरिका ने ईरान के 80 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिसके बाद तेहरान समेत कई ईरानी शहरों में जोरदार विस्फोट हुए हैं। iran after donald trump says interim peace deal ends
अमेरिकी सेना के नए हमलों से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया था कि अमेरिका बुधवार रात ईरान पर और सैन्य कार्रवाई करेगा। तुर्किये में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “मैं पहले ही चेतावनी दे देता हूं, हम आज रात उन पर जोरदार हमला करने जा रहे हैं।”
अमेरिका की ताजा कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ही ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए हुए अंतरिम समझौते को समाप्त घोषित किया था। हालांकि, इसी दौरान उन्होंने कहा कि इस्लामिक गणराज्य के साथ हालिया गोलीबारी युद्ध की वापसी का संकेत नहीं है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/

























