Weather Update: जानिये आज पंजाब का कैसा रहेगा मौसम का हाल , इस तारिख तक मानसून रहेगा सक्रिय रहेगा
कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का चलेगा दौर
चंडीगढ, 7 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब मे मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है, मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में आज से 10 जुलाई तक कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर बना रहेगा। सबसे अधिक प्रभाव 6 से 8 जुलाई के बीच देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। Punjab weather monsoon activity forecast july rain alert district wise
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश मैदानी जिलों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन हिमालय से सटे जिलों और पूर्वी हिस्सों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। इसके चलते पंजाब में बीच-बीच में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर बना रह सकता है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















