Haryana कर्मचारी चयन आयोग ने CET ग्रुप-डी के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में त्रुटियां सुधारने का दिया एक और अवसर
दिल्ली, 6 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) Haryana CET Haryana कर्मचारी चयन आयोग ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट CET ग्रुप-डी के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में त्रुटियां सुधारने का एक और अवसर दिया है।
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 9 जुलाई से 11 जुलाई की रात 11:59 बजे तक करेक्शन पोर्टल खुला रहेगा। इस दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र की दोबारा सावधानीपूर्वक जांच कर किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते ठीक कर सकेंगे।
चेयरमैन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे करेक्शन विंडो का पूरा लाभ उठाएं और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपने आवेदन में दर्ज सभी जानकारियों का मिलान कर लें। उन्होंने कहा कि सही और त्रुटिरहित आवेदन भविष्य की चयन प्रक्रिया के लिए आवश्यक है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























