
इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा ‘विराट ने टेस्ट क्रिकेट से थोड़ी जल्दी संन्यास लिया
“जब विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया तो मैं खुश नहीं था …
दिल्ली, 4 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) भारत को पहली बार वर्ल्ड का खिताब जिताने वाले महान कप्तान कपिल देव ने कोहली के रेड बॉल क्रिकेट से रिटायरमेंट पर निराशा जताई है। उनका मानना है कि विराट में अभी भी टेस्ट क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व करने की काबिलियत है। kapil dev statement on virat kohli test retirement
कपिल देव ने स्पोर्ट्स तक से कहा कि जब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा तो मैं नाराज था। ऐसा नहीं था कि यह नाराजगी उनके 10 हजार रन पूरे नहीं कर पाने को लेकर थी या किसी अन्य माइलस्टोन को लेकर थी। मुझे लगता है कि अगर कोहली छह महीन अपने गुस्से पर काबू रख पाते तो उन्हें फिर से टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिल सकता था।
कपिल ने आगे कहा कि कोहली को सब्र रखना चाहिए था। भले ही उन्हें सेलेक्टर्स या टीम मैनेजमेंट ने निराश किया। वह वापस जाते, कड़ी मेहनत करते, घरेलू क्रिकेट में रन बनाते। इस तरह वह टेस्ट क्रिकेट में वापस आ सकते थे, उनमें अभी वह काबिलियत है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















