Haryana में मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 95.09% गणना हुए प्रपत्र वितरित
चंडीगढ, 2 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अभी तक 95.09 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से 32.66 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण भी पूरा किया जा चुका है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने इंटरनेट मीडिया पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने संबंधी खबर को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना व किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल होने से रोकना है। 95.09% counted forms distributed under voter list revision in Haryana
उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्तमान मतदाता को बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान मतदाता हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा करेंगे और उनका नाम बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज की मांग किए प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























