
हरियाणा की सैनी सरकार का बडा फैसला, इस तारिख से इन जिलों में बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
चंडीगढ, 27 जून, 2026 (विश्ववार्ता) Haryana No PUCC No Fuel:हरियाणा सरकार ने दिल्ली से सटे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में प्रदूषण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और हाइटेक घेराबंदी शुरू कर दी है। इस साल सर्दियों का सीजन शुरू होने से पहले ही हवा को साफ रखने के लिए सरकार ने एक बेहद कड़ा फैसला लिया है।
आगामी 1 अक्टूबर 2026 से हरियाणा के सभी एनसीआर जिलों में ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ (No PUCC, No Fuel) नीति को जमीन पर उतार दिया जाएगा। इसके तहत अगर आपकी गाड़ी का पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUCC) एक्सपायर हो चुका है, तो आपको पेट्रोल पंप पर तेल नहीं मिलेगा। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAAQMS) की एक उच्च स्तरीय बैठक में इस पूरी कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को डेडलाइन के भीतर काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
इस सख्त नियम को लागू करने के लिए सरकार कोई ढिलाई नहीं बरतने वाली है। परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजशेखर वुंडरू ने बैठक में बताया कि हरियाणा के एनसीआर में आने वाले सभी 2,780 पेट्रोल पंपों को ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों से लैस किया जा रहा है। haryana no pucc no fuel ncr policy october 1 anpr cameras
पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर के 775 पेट्रोल पंपों पर यह हाईटेक सिस्टम एक्टिव होगा। जैसे ही कोई गाड़ी तेल भरवाने पहुंचेगी, ये कैमरे उसकी नंबर प्लेट स्कैन कर डेटाबेस से पॉल्यूशन सर्टिफिकेट चेक कर लेंगे। इसके साथ ही सरकार कबाड़ हो चुके (EOL) वाहनों पर भी डंडा चला रही है। इस साल अब तक 2,883 पुराने वाहन जब्त किए जा चुके हैं और ‘नया सफर योजना’ के तहत पुराने कमर्शियल वाहनों को बदलने पर 100% रोड टैक्स की छूट दी जा रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























