
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath आज करेगे इस जिले का दौरा
प्रशासनिक भवन का करेंगे लोकार्पण
चंडीगढ, 27 जून, 2026 (विश्ववार्ता) Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath आज नोएडा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 में बने प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करेंगे। नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे किनारे 390 करोड़ रुपए की लागत से 7 मंजिल की इमारत बनकर तैयार हुई है। इमारत 24000 वर्ग मीटर में बनाई गई है।
आज मुख्यमंत्री ग्राउंड फ्लोर पर बने ऑडिटोरियम में किसान, उद्यमियों को आवंटन पत्र वितरित करेंगे। 7वें फ्लोर पर बने चेयरमैन ऑफिस के कॉन्फ्रेंस रूम में सीएम पीडब्ल्यूडी की बैठक लेंगे। समीक्षा के साथ प्रदेश की बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा प्रस्तावित।
मुख्यमंत्री प्रशासनिक भवन समेत 70 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। इसमें नवंबर में ट्रैफिक के लिए ट्रायल के तौर पर खोला जा चुका भंगेल एलिवेटेड रोड भी शामिल। लोकार्पण 5 परियोजनाओं का होगा, शिलान्यास 65 परियोजनाओं का होना प्रस्तावित।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















