
Haryana government ने देर रात किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
तुंरत प्रभाव से 8 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों को किया इधर से उधर, पढिये पूरी लिस्ट
चंडीगढ, 26 जून, 2026 (विश्ववार्ता)हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 8 आईएएस तथा 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं।मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई महत्वपूर्ण विभागों और जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आईएएस अधिकारी मोनिका मलिक को रोहतक मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह राजीव रत्तन का स्थान लेंगी। प्रभजोत सिंह को महानिदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा बनाया गया है। वहीं, वरिष्ठ आईएफओएस अधिकारी एस नारायणन को महानिदेशक, पर्यावरण हरियाणा एवं पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
👇👇























