
WT20 World Cup: सेमीफाइनल की राह में टीम इंडिया के सामने क्या है चुनौतियां ?
-एक हार से मंडाराया Team India पर बड़ा खतरा
नई दिल्ली, चंडीगढ, 24 जून, 2026 (विश्ववार्ता) : महिला T20 वर्ल्ड कप में एक मैच हारने के बाद ग्रुप A पॉइंट्स टेबल में भारत की पोजीशन पूरी तरह बदल गई है। मंगलवार को मैनचेस्टर में साउथ अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया, जिससे उसे टूर्नामेंट में पहली हार मिली। इस हार ने भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल कर दिया है। टीम इंडिया को अब बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने बाकी बचे दो मैच जीतने होंगे।
भारत की इस हार के बाद, अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो ग्रुप A पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया आठ पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। भारत दूसरे, साउथ अफ्रीका तीसरे और बांग्लादेश चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स पहले ही टॉप चार से बाहर हो चुके हैं। साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भारत का रास्ता और भी मुश्किल हो गया है। T wt20 world cup indian teams way to semi finals difficult
टीम इंडिया को टॉप चार में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे। टीम इंडिया का अगला मैच 25 जून को बांग्लादेश से होगा। फिर 28 जून को उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। अगर भारतीय टीम अपने दोनों मैच जीत जाती है और उसका नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका से बेहतर रहता है, तो टीम 8 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अभी, भारत का नेट रन रेट साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश से बेहतर है।
अगर भारत अपने दो में से एक मैच हार जाता है, तो वह सिर्फ 6 पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगा। ऐसे में उसे दुआ करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश एक-एक मैच हार जाएं। इसके अलावा, उसे अपना नेट रन रेट दूसरी टीमों से बेहतर बनाए रखना होगा।
दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की हालत भी भारत जैसी ही है। उन्हें भी टॉप चार में पहुंचने के लिए अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। हालांकि, साउथ अफ्रीका का मैच तुलनात्मक रूप से कमजोर टीमों के खिलाफ होगा, जिससे उनके आगे बढ़ने का बेहतर मौका है। उनके आखिरी दो मैच नीदरलैंड (25 जून) और बांग्लादेश (28 जून) के खिलाफ हैं। अभी, साउथ अफ्रीका के तीन मैचों में दो जीत और चार पॉइंट्स हैं। उन्होंने पाकिस्तान और भारत को हराया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से 65 रन की भारी हार के कारण उनका नेट रन रेट काफी कम (-0.546) है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























