Punjab से फरार सीरियल रेपिस्ट का पुलिस ने किया Encounter
चंडीगढ, 23 जून, 2026 (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सूत्रो के हवाले से आ रही है जहां पंजाब से फरार सीरियल रेपिस्ट सतपाल उर्फ सत्तू का पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। वह 16 साल से लुधियाना की जेल में बंद था। फरवरी 2026 में जेल से फरार हो गया था। तब से यह यूपी में मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों में छिपकर रह रहा था। Encounter of the serial rapist
सिविल लाइंस पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात सीरियल रेपिस्ट बदमाश को पकड़ा है। बदमाश मुंबई के छोटा राजन गैंग का सदस्य है। पांच दिन पूर्व बदमाश ने प्रकाश चौक से किशोरी का अपहरण किया था और उसे पंजाब में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जबकि दो पुलिसकर्मी भी मुठभेड़ में घायल हो गए। Punjab serial rapist shot dead up encounter
एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि देर रात को सिविल लाइंस पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम बामनहेड़ी-रुड़की रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पंजाब में पंजीकृत कार सवार बदमाश को रुकने का इशारा किया। बदमाश ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























