Chandigarh News: रात्रिकालीन एचआईवी हस्तक्षेप अभियान चलाने वाला चंडीगढ़ देश का पहला शहर
स्वास्थ्य विभाग ने चलाया रात्रि एड्स सुरक्षा, 1369 संदिग्ध, 55 में संक्रमण की पुष्टि
दिल्ली, 23 जून, 2026 (विश्ववार्ता) एचआईवी संक्रमण की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने देश में पहली बार रात के समय विशेष अभियान शुरू किया है। ‘रात सात बजे से रात 12 बजे तक विशेष टीमें पहुंचकर लोगों की जांच, काउंसिलिंग और जागरूकता अभियान चला रही हैं। इस तरह का रात्रिकालीन एचआईवी हस्तक्षेप अभियान चलाने वाला चंडीगढ़ देश का पहला शहर है। chandigarh hiv awareness campaign night safety
एचआईवी संक्रमण की पहचान और रोकथाम के लिए चंडीगढ़ में शुरू किया गया यह माॅडल राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली ने इस माॅडल को अपनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि कुछ अन्य राज्य भी इसे लागू करने पर विचार कर रहे हैं।
साथ ही लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने और समय पर जांच करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अप्रैल के अंत तक 16 हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में 5162 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें 1369 लोग संदिग्ध पाए गए, जबकि 55 लोगों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
संक्रमितों में सबसे अधिक संख्या सेक्स वर्करों, ट्रांसपोर्ट वर्करों और अन्य उच्च जोखिम समूहों की है। जांच के दौरान स्पा सेंटर, बस स्टैंड और सब्जी मंडी क्षेत्र सबसे अधिक संवेदनशील पाए गए हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























