Haryana State Vigilance एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ की बडी कार्रवाई
नूंह में तैनात सहायक जिला खेल अधिकारी रामेहर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 23 जून, 2026 (विश्ववार्ता)Haryana State Vigilance हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खेल विभाग, नूंह में तैनात सहायक जिला खेल अधिकारी रामेहर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना SV&ACB गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी राममेहर पुत्र हवा सिंह, जिला जींद के जुलाना क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में नूंह में सहायक जिला खेल अधिकारी के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि उसने सरकारी वाहन हायर कराने के बदले शिकायतकर्ता से 1.5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।
बाद में जब ACB को शिकायत मिली तो मामले की जांच कर ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता ने आरोपी को पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये दिए। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, ACB की टीम ने उसे रेवासन स्थित केएमपी पुल के पास रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। Haryana State Vigilance and Prevention of Corruption Bureau took major action against corruption
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























