Today Weather Update: पंजाब में बदला मौसम
आज कई जिलों में बारिश और हवा का अलर्ट जारी
चंडीगढ, 22 जून, 2026 (विश्ववार्ता) Today Weather Update पंजाब और चंडीगढ़ में रविवार रात को अचानक मौसम बदल गया। बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट आई है। पंजाब के कई हिस्सों में हवा के साथ भारी बारिश भी हुई। आज पंजाब के 12 जिलों के कुछ इलाकों में बारिश और हवा चलने की संभावना है, जबकि चंडीगढ़ में हल्के बादल छाए रहेंगे। ये हालात तीन दिनों तक बने रहने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















