CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency

नगर निगम पंचकूला के बहुचर्चित 160 करोड़ के घोटाले में हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जल्द ही जिला अदालत में चालान पेश करने की तैयारी में

Panchkula Municipal corporation 160 crore scam

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Panchkula के बहुचर्चित 160 करोड़ के घोटाले में एसीबी जल्द ही जिला अदालत में चालान पेश करने की तैयारी में

चंडीगढ, 21 जून, 2026 (विश्ववार्ता)  Panchkula Municipal corporation 160 crore scam नगर निगम पंचकूला के बहुचर्चित 160 करोड़ के घोटाले में हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जल्द ही जिला अदालत में चालान पेश करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, ब्यूरो तीन महीने की कानूनी अवधि पूरी होने से पहले चार्जशीट दाखिल कर देगा, ताकि गिरफ्तार आरोपितों को डिफाल्ट बेल का लाभ न मिल सके।

जांच में अब घोटाले के कथित मास्टरमाइंड, कोटक महिंद्रा बैंक के तत्कालीन वाइस प्रेसिडेंट पुष्पेंद्र सिंह की पत्नी प्रीति ठाकुर की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। सूत्रों का दावा है कि जिन कंपनियों में प्रीति ठाकुर डायरेक्टर हैं, उनमें भी नगर निगम के खातों से घूमकर रकम पहुंची है।

इस मामले में एसीबी ने कोटक महिंद्रा बैंक के तत्कालीन डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट पुष्पेंद्र सिंह ने अप्रैल 2026 में पंचकूला एसीबी के सामने आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद जून 2026 में ईडी ने इन्हें मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

कोटक महिंद्रा बैंक के पूर्व कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप कुमार राघव और पंचकूला नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ लेखा अधिकारी विकास कौशिक सहित कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। Panchkula 160 crore scam

और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/

 

Related

Haryana State Vigilance एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ की बडी कार्रवाई

Haryana State Vigilance एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ की बडी कार्रवाई नूंह में तैनात सहायक जिला खेल...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

आज का विचार

Currency Converter