Weather Update : Punjab के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट
तेज हवाएं चलेंगी
चंडीगढ, 20 जून, 2026 (विश्ववार्ता) Weather Update : पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच आज पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और रूपनगर समेत सात जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है।
Weather Update : इस बारे में मौसम विज्ञान केंद्र ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। हालांकि, चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे। पंजाब में तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब आ गया है। राज्य में 30 जून से 5 जुलाई के बीच मानसून आने की उम्मीद है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























