Bikram Majithia आज मजीठा पुलिस स्टेशन में होंगे पेश
चंडीगढ़, 20 जून (विश्व वार्ता) शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए FIR नंबर 91 के सिलसिले में आज मजीठा पुलिस स्टेशन में पेश होंगे। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो मैसेज के ज़रिए यह जानकारी शेयर की है।
वीडियो में मजीठिया ने कहा कि वह कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं। कानून का पालन करते हुए वह आज दोपहर करीब 12:30 बजे मजीठा पुलिस स्टेशन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।
गौरतलब है कि अमृतसर की एक कोर्ट ने 15 जून को मजीठिया को अंतरिम ज़मानत दी थी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























