
हरियाणा मे सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बडी खबर, CET ग्रुप-डी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
एचएसएससी सीईटी परीक्षा ग्रुप डी पदों के लिए आवेदन करें
चंडीगढ, 18 जून, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET (Common Eligibility Test) Group D 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 05/2026 के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि उम्मीदवार 03 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। haryana cet group d vacancy 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इस CET परीक्षा के माध्यम से भविष्य में हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में ग्रुप डी पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस लेख में जानिए Haryana Group D Recruitment 2026 की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, आयु सीमा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























