High Court के मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार राज्य के न्यायिक अधिकारियों में बड़े पैमाने पर किया गया फेरबदल
Uttarakhand, 18 जून, 2026 (विश्ववार्ता) High Court के मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार Uttarakhand के न्यायिक अधिकारियों में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से जारी अधिसूचना के तहत कई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों और सिविल जजों के स्थानांतरण व नई नियुक्तियां की गई हैं। इसके साथ ही आम जनता को सुलभ न्याय देने के लिए राज्य के कई क्षेत्रों में ‘कैंप कोर्ट’ आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। Uttarakhand Judicial Transfers
अधिसूचना के अनुसार, बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष पोक्सो अदालतों में जजों की तैनाती की गई है। जिसमें रितेश कुमार श्रीवास्तव (द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, काशीपुर) को काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) में ही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक विशेष अदालत (पाक्सो एक्ट) के रिक्त पद पर तैनात किया गया है।
अब्दुल कय्यूम (जज, परिवार न्यायालय, टिहरी गढ़वाल) की सेवाएं वापस लेते हुए उन्हें विकासनगर (देहरादून) में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक विशेष अदालत (पोक्सो एक्ट) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
कुसुम (अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, टिहरी गढ़वाल) को देहरादून में एफ.टी.सी./अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) के रिक्त पद पर भेजा गया है। सुधीर तोमर (अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, नैनीताल) को नैनीताल में ही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक विशेष अदालत (पोक्सो एक्ट) के रिक्त पद पर तैनात किया गया है।
हाई कोर्ट ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किए हैं ।
इनमें शंभू नाथ सिंह को ऊधम सिंह नगर से देहरादून, अनिल कुमार कोरी को जोशीमठ (चमोली) से द्वारहाट (अल्मोड़ा) के रिक्त न्यायालय में भेजा गया है।
प्रतीक मथेला को ऊधम सिंह नगर में सिविल जज,अनुराग त्रिपाठी को देहरादून में ही प्रथम अतिरिक्त सिविल जज, प्रतीक्षा केसरवानी को ऊधम सिंह नगर में प्रथम अतिरिक्त सिविल जज, ईशांक को देहरादून में द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज, नवीन राणा को देहरादून में ही तृतीय अतिरिक्त सिविल जज, परमिंदर कौर को धुमाकोट (पौड़ी गढ़वाल) से हरिद्वार में तृतीय अतिरिक्त सिविल जज, नेहा को सतपुली (पौड़ी गढ़वाल) से ऊधम सिंह नगर (द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज), धनिष्ठा आर्या को हरिद्वार में चतुर्थ अतिरिक्त सिविल जज, ज्योति सिंह को हरिद्वार से देहरादून (चतुर्थ अतिरिक्त सिविल जज) भेजा गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























