Big Breking News, चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड मामले मे बडी खबर आई सामने,पुलिस ने आरोपियों का किया एनकाउंटर
चंडीगढ, 18 जून, 2026 (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड मामले से जुडी आ रही है जहां सूत्रो के हवाले से खबर है कि पुलिस ने आरोपियों का एनकाउंटर किया है। सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल हॉल के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में गिरफ्तार तीन शूटरों को जम्मू से चंडीगढ़ लाते समय आरोपितों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करते हुए फायरिंग करनी पड़ी।
इस दौरान दो आरोपित आर्यन और सन्नी मेहरा के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपित को भी पुलिस ने काबू में कर लिया। वहीं, पूरे मामले की जानकारी को लेकर अब चंडीगढ़ पुलिस दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता करेगी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई थी और फिर दोनों गाड़ी से उतरे और भागने लगे. हालांकि, इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को रुकने के लिए कहा तो दोनों नहीं रुके और फिर दोनों के पैर में गोली मारी गई. फिलहाल, दोनों को पीजीआई में भर्ती किया गया है। chandigarh police Encounter
























