India-Afghanistan दूसरा वनडे आज, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत
अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ की स्थिति वाला
चंडीगढ, 17 जून, 2026 (विश्ववार्ता) Ind vs Afg 2nd odi तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम की नजर बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत पर होगी। धर्मशाला में खेले गए पहले मुकाबले में सात विकेट की शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के पास अब लखनऊ में सीरीज अपने नाम करने का अवसर है। India-Afghanistan second ODI today
दूसरी ओर, अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ की स्थिति वाला होगा, क्योंकि हार के साथ ही उसके हाथ से सीरीज निकल जाएगी। पहले मैच में भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और वह जीत के नायक बने, लेकिन रोहित शर्मा और उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने निराश किया था। यह मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव/हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार।
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, जिया-उर-रहमान।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























