
HPSC ने सितंबर में आयोजित होने वाले विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का कैलेंडर जारी
चंडीगढ, 16 जून, 2026 (विश्ववार्ता) HPSC Exam Calendar 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने सितंबर 2026 में आयोजित होने वाले विभिन्न भर्ती पदों के सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (Subject Knowledge Test) का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
आयोग की ओर से 15 जून 2026 को जारी इस शेड्यूल में स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग, वित्त, श्रम, फॉरेंसिक विज्ञान, महिला एवं बाल विकास समेत कई विभागों की भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित की गई हैं। परीक्षाएं सितंबर महीने में चार अलग-अलग दिनों में आयोजित की जाएंगी। HPSC Exam Calendar 2026























