आज कैंची धाम स्थापना दिवस, प्रसिद्ध मालपुए का प्रसाद बनना शुरू
सुबह 4 बजे से ही लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें
नैनीताल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
चंडीगढ, 15 जून (विश्ववार्ता) नैनीताल के कैंची धाम में आज 62वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं। महज दो घंटे में 15 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन किए।
kainchi dham foundation day 2026 neem karoli baba nainital
आज से कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। उनकी कोशिश रहेगी कि सभी श्रद्धालु आराम से दर्शन कर सकें और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं. सभी स्वयंसेवक हैं, वे भारतीय रक्षा बल और पुलिस के अनुभवी हैं. मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक, हमारे लोग दर्शनार्थियों की मदद करेंगे ताकि वे आराम से दर्शन कर सकें।
कैंची धाम के प्रमुख और न्यासी प्रदीप शाह ने बताया कि 15 जून को प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार प्रसाद वितरण कार्यक्रम के बाद यह समारोह समाप्त हो जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रसाद वितरण की कोई विशेष जानकारी नहीं है और न ही प्रसाद कभी मापकर बनाया जाता है. जैसी व्यवस्था होती है और पिछले साल के अनुमान के हिसाब से हर साल व्यवस्था की जाती है. बस कोशिश यही होती है कि हर किसी को प्रसाद मिल जाए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























