
India और Afganistan के बीच आज वनडे सीरीज का होगा आगाज
पहला वनडे क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा ?
दिल्ली, 13 जून, 2026 (विश्ववार्ता) भारत और अफगानिस्तान के बीच अब वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच आज 13 जून यानी शनिवार को खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमों ने अपनी अपनी तैयारी कर ली है। भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच पारी और 300 रन से अपने नाम किया था, अब एक दिवसीय मैचों की बारी है। मैच चूंकि वनडे फॉर्मेट पर खेले जाएंगे, इसके लिए ये करीब आठ घंटे तक चलेंगे। पहले मैच के शुरू होने का टाइम नोट कर लीजिए, नहीं तो मैच छूट भी सकता है।
भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे दोपहर में डेढ़ बजे से शुरू होगा
पहला वनडे मैच दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी ठीक एक बजे टॉस हो जाएगा। इस वक्त दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन का भी ऐलान कर दिया जाएगा। मैच 50 ओवर का है तो ये डेढ़ बजे से शुरू होकर रात करीब नौ बजे तक चल सकता है। यानी बहुत रात होने से पहले ही मैच खत्म भी हो जाएगा।
भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे मैच लाइव स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं
इस सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की बात की जाए तो ये आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। टीवी पर मैच देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा, वहीं मोबाइल और टेबलेट पर मैच जियो हॉट स्टार पर आएगा। अगर आपके पास डीडी फ्री डिश है तो आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भी लाइव मैच का आनंद सकेंगे। वहां भी सभी मैच लाइव टेलीकास्ट किए जाएंगे। यानी आपके पास बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















