Delhi News: बिल्डिंग में भीषण आग लगी: 3 की मौत, 6 घायल
– टू-व्हीलर पार्किंग में लगी आग, 5वीं मंज़िल तक फैली
दिल्ली, 12 जून, 2026 (विश्ववार्ता) : दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके की एक बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में छह लोगों को बचाया गया है, सभी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से लगी थी। धीरे-धीरे आग पांच मंज़िला बिल्डिंग तक फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीमों ने छत का लॉक काटकर लोगों को बचाया।
फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के मुताबिक, गुरुवार दोपहर 2:35 बजे से 2:37 बजे के बीच इमरजेंसी कॉल मिलीं। तारा अपार्टमेंट के पास लेन नंबर 1 में मौजूद एक बिल्डिंग में आग लग गई। बिल्डिंग के अंदर कई लोगों के फंसे होने की खबर मिलने के बाद फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सुबह 3:45 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आपको बता दें कि पिछले 10 दिनों में दिल्ली में आग लगने की यह दूसरी घटना है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























