National News: आज मीनाक्षी नटराजन के नामांकन मामले में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट, क्या मिलेगा राहत या झटका!
चंडीगढ़, 12 जून, 2026 (विश्ववार्ता) राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के मामला में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। कांग्रेस का दावा है कि केवल समन जारी हुआ था, कोई आपराधिक मामला या संज्ञान नहीं था। वहीं भाजपा की आपत्ति के बाद नामांकन खारिज किया गया। भाजपा का आरोप है कि मीनाक्षी नटराजन ने अपने शपथ पत्र में हैदराबाद की एक अदालत में लंबित प्रकरण की जानकारी नहीं दी है। इसी आधार पर भाजपा ने उनका नामांकन निरस्त करने की मांग की है। meenakshi natarajan rajya sabha supreme court mention hearing mp election 2026
कांग्रेस का कहना है कि रिटर्निंग अधिकारी का फैसला गैरकानूनी है और लोकतंत्र की हत्या के समान है. मीनाक्षी नटराजन राहुल गांधी की करीबी मानी जाती हैं और उनका नामांकन खारिज होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है. भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाने की स्थिति बन गई है, जिसे कांग्रेस साजिश बता रही है. कांग्रेस नेताओं में इस मामले को लेकर अलग-अलग बयानबाजी की है. कुछ नेताओं का कहना है कि उम्मीदवार चयन में गलती हुई है और डमी कैंडिडेट तक नहीं रखा गया जबकि पहले इसकी परंपरा थी।
9 जून 2026 को रिटर्निंग अधिकारी अरविंद शर्मा ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया. भाजपा उम्मीदवार महेश केवट और अन्य नेताओं की आपत्ति पर यह कार्रवाई हुई. आरोप था कि उन्होंने फॉर्म-26 में हैदराबाद की अदालत में लंबित मामले की जानकारी छिपाई थी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























