
Haryana मे बदमाशों के हौंसले बुंलद,क़ानून व्यवस्था की बुरी हालत, इस जिले में तीन दोस्तों की बेरहमी से हत्या
जांच में जुटी पुलिस
पंचकूला, 11 जून, 2026 (विश्ववार्ता)corpio Kills 3 Friends हरियाणा में हाल के दिनों में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं, क्योंकि राज्य के विभिन्न हिस्सों से दिनदहाड़े गोलीबारी, हत्या और फिरौती जैसी संगीन वारदातें सामने आ रही हैं, हरियाणा के पानीपत में तीन दोस्तों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो से 3 दोस्तों को कुचलकर मारा गया। आरोपियों ने हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की। दरअसल यह पूरी वारदात पानीपत के समालखा की है। जहां बुधवार की रात को करीब 9 बजे डिकाडला-आटा रोड पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। मारे जाने वाले तीनों दोस्तों की पहचान नरेंद्र गाहल्याण प्रॉपर्टी डीलर (46), विनोद (48) और अनिप (36) के रूप में हुई है। Panipat Scorpio Kills 3 Friends
बताया जाता है कि नरेंद्र गाहल्याण 10 जून को शाम हरिद्वार से वापस गांव लौटा था। इसके बाद शाम को करीब 8 बजे नरेंद्र और विनोद की मुलाक़ात हुई और दोनों स्कूटी पर खेत घूमने चले गए। वहां से लौटते वक्त उन्हें रास्ते में अनिप मिल गया। तीनों खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे, तभी गांव आटा की तरफ से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने उन्हें जानबूझकर कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि नरेंद्र और अनिप की मौके पर ही मौत हो गई। विनोद ने पानीपत ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीनों शादीशुदा थे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















