National News :Gujarat की सभी Rajya Sabha सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा …
निर्विरोध चुने गए चार उम्मीदवार कौन हैं ?
चंडीगढ़, 11 जून, 2026 (विश्ववार्ता) Rajya Sabha गुजरात की चार राज्यसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से निर्विरोध घोषित किया गया है। इसलिए अब 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव गुजरात में नहीं होंगे। निर्वाचन आयोग ने भाजपा के राजुभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को निर्विरोध घोषित किया है। gujarat rajya sabha election bjp candidates win all four seats
मुकेश राठवा: छोटा उदयपुर जिले के क्वांट से ताल्लुक रखते हैं।
जितेंद्र कंजारिया: सतवाड़ा समाज से आते हैं। देवभूमि द्वारका जिले के एक प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता हैं।
मानसिंह परमार: राजपूत समाज से ताल्लुक रखते हैं
राजू शुक्ला: ब्राह्मण समुदाय से हैं। कड़ी-कलोल इलाके के रहने वाले हैं। भाजपा कार्यकर्ता हैं