• Latest
  • Trending
  • All

Modi government के 12 वर्ष पूर्ण होने पर Keval Singh Dhillon द्वारा धन्यवाद अरदास

June 10, 2026

Bhagwant Singh Mann’s cabinet ने Punjab में NEETNEET Re-Exam के Candidates के लिए फ्री ट्रैवल को दी मंजूरी 

June 10, 2026

Patiala News: 2027 में Punjab में BJP की सरकार बनने पर युवाओं को पूरी तरह पक्का किया जाएगा”- Jai Inder Kaur

June 10, 2026

Delhi में सियासी हलचल तेज : Abhishek Banerjee ने की Rahul Gandhi से मुलाकात …

June 10, 2026

Mann Sarkar द्वारा Patiala में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत; पटियाला को पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए 30 दिनों का लक्ष्य निर्धारित

June 10, 2026

Haryanvi Singer Sapna Chaudhary को दिल्ली की अदालत ने दी अंतरिम राहत

June 10, 2026

PM Modi  की अध्यक्षता मे हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में कई बड़े और दूरगामी प्रभाव वाले लिये गये फैसले

June 10, 2026

Punjab School Education Board द्वारा घोषित किए जाने वाले बोर्ड परीक्षा परिणामों में किया गया बड़ा बदलाव 

June 10, 2026

World Fatty Liver Day 2026: फैटी लिवर की बीमारी लिवर की सेहत के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है; Bhagwant Maan government’s की ‘Mukhya Mantri Sehat Yojana’ को समय पर स्क्रीनिंग और इलाज के लिए मिल रहा है बढ़ावा 

June 10, 2026

Internatioanl News: Pakistan ने Afghanistan पर एयरस्ट्राइक की

June 10, 2026

Gold Silver Price Today :गोल्ड व सिल्वर के दामों मे आज उछाल या गिरावट

June 10, 2026

National News: सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बुलाई भारत मंडपम में आज बड़ी बैठक   

June 10, 2026

Prime Minister Narendra Modi ने भारतीय राजनीति में एक और बड़ा कीर्तिमान किया स्थापित 

June 10, 2026
Punjabi News
English News
Wednesday, June 10, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

Modi government के 12 वर्ष पूर्ण होने पर Keval Singh Dhillon द्वारा धन्यवाद अरदास

by Wishav Warta Hindi Team
June 10, 2026
in पंजाब

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केवल सिंह ढिल्लों द्वारा धन्यवाद अरदास

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के सफल कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा साहिब में करवाई धन्यवाद अरदास

चंडीगढ, 10 जून (विश्ववार्ता)  भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश की सेवा करते हुए 12 वर्षों का सफल कार्यकाल पूरा होने के ऐतिहासिक अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए।

इस दौरान उन्होंने गुरु चरणों में धन्यवाद स्वरूप अरदास करवाई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, देश, पंजाब और भारतीय जनता पार्टी की चढ़दी कला एवं प्रगति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।

उन्होंने कहा कि देशभर में हाईवे, एक्सप्रेस-वे और हवाई अड्डों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया गया है। भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के साथ-साथ ‘वंदे भारत’ जैसी अत्याधुनिक और तेज गति वाली ट्रेनों की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि आज भारत डिजिटल लेन-देन के क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी देश बन चुका है। गांव-गांव तक इंटरनेट और डिजिटल सेवाएं पहुंचाकर आम लोगों का जीवन अधिक सुविधाजनक बनाया गया है।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण करवाया, लंगर को जीएसटी से मुक्त किया तथा 1984 के सिख नरसंहार से जुड़े बंद मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। इसके परिणामस्वरूप कई प्रमुख दोषियों को सजा मिली। इसके अतिरिक्त पीड़ित परिवारों को 5 – 5 लाख रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की अद्वितीय शहादत को नमन करते हुए प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की गई।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व तथा श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व देश और विदेश में सरकारी स्तर पर अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए गए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है, सीमाओं को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाया गया है तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प के तहत रक्षा क्षेत्र में देश के भीतर ही आधुनिक उपकरण और हथियार तैयार किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज विश्व मंच पर भारत की आवाज को गंभीरता से सुना जाता है और देश विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर चुका है।

अंत में केवल सिंह ढिल्लों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सक्षम नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारत विकास के नए मानदंड स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंजाब भी विकास, सुशासन और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ेगा तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। Modi government news

और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/

Tags: Modi GovernmentPunjab BJP President Keval Singh Dhillon
Share197Tweet123SendSendShareScan

Related

Bhagwant Singh Mann’s cabinet ने Punjab में NEETNEET Re-Exam के Candidates के लिए फ्री ट्रैवल को दी मंजूरी 

by Wishav Warta Hindi Team
June 10, 2026
0

Bhagwant Singh Mann's Cabinet ने Punjab में NEETNEET Re-Exam के Candidates के लिए फ्री ट्रैवल को दी मंजूरी  कैबिनेट ने...

Patiala News: 2027 में Punjab में BJP की सरकार बनने पर युवाओं को पूरी तरह पक्का किया जाएगा”- Jai Inder Kaur

by Wishav Warta Hindi Team
June 10, 2026
0

Patiala News: 2027 में Punjab में BJP की सरकार बनने पर युवाओं को पूरी तरह पक्का किया जाएगा"- Jai Inder...

Mann Sarkar द्वारा Patiala में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत; पटियाला को पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए 30 दिनों का लक्ष्य निर्धारित

by Wishav Warta Hindi Team
June 10, 2026
0

Mann Sarkar द्वारा Patiala में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत; पटियाला को पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए...

Punjab School Education Board द्वारा घोषित किए जाने वाले बोर्ड परीक्षा परिणामों में किया गया बड़ा बदलाव 

by Wishav Warta Hindi Team
June 10, 2026
0

Punjab School Education Board द्वारा घोषित किए जाने वाले बोर्ड परीक्षा परिणामों में किया गया बड़ा बदलाव CM मान ने...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

Amrit Vele Da  हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

June 10, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार 🌷Aaj ka vichar 🌷

June 10, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : DivinderJeet@wishavwarta.in

Recent

Bhagwant Singh Mann’s cabinet ने Punjab में NEETNEET Re-Exam के Candidates के लिए फ्री ट्रैवल को दी मंजूरी 

by Wishav Warta Hindi Team
June 10, 2026
0

Bhagwant Singh Mann's Cabinet ने Punjab में NEETNEET Re-Exam के Candidates के लिए फ्री ट्रैवल को दी मंजूरी  कैबिनेट ने...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA