
Delhi में सियासी हलचल तेज :Abhishek Banerjee ने की Rahul Gandhi से की मुलाकात …
चंडीगढ, 10 जून (विश्ववार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। यह बैठक 10 जनपथ पर हुई। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के बीच तालमेल बढ़ाने और एकता बनाए रखने की कोशिशों के तहत यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।
यह बैठक ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की मुलाकात के ठीक एक दिन बाद हुई है। मंगलवार को ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी के आवास पर जाकर उनसे बात की थी। उस दौरान दोनों नेताओं ने विपक्षी गठबंधन को और ज्यादा मजबूत करने के रास्तों पर चर्चा की थी। Abhishek Banerjee Rahul Gandhi
सोमवार को हुई ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में विपक्षी नेताओं ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए गठबंधन सहयोगियों के बीच अधिक समन्वय और एकता की आवश्यकता पर जोर दिया था।
ममता बनर्जी ने भी गठबंधन के घटक दलों से मतभेदों को भुलाकर जनता से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने की अपील की थी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















