Election Commission of India ने कांग्रेस को आज दिया मिलने का समय
बैठक को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े सभी इंतजामों को अंतिम रूप देना शुरू
चंडीगढ, 10 जून (विश्ववार्ता) Election Commission of India ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुरोध को स्वीकार करते हुए बैठक का समय और तारीख तय कर दी है। यह बैठक 10 जून 2026 को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में आयोजित की जाएगी। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को बैठक में शामिल होने वाले अपने सदस्यों के नाम और वाहनों का पूरा विवरण पहले से उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है, ताकि आवश्यक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जा सकें। election commission has approved the congress meeting which will be held on june
कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि उसका प्रतिनिधिमंडल लोकतांत्रिक ढांचे और चुनावी व्यवस्था से जुड़े सभी मुद्दों को मजबूती से उठाएगा। पार्टी का कहना है कि वह निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया के पक्ष में लगातार अपनी बात रखती रही है। बैठक को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े सभी इंतजामों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आयोग का कहना है कि सभी राजनीतिक दलों के साथ संवाद जारी रहेगा ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मजबूत हो सके।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















