Haryana State Women’s Commission की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने अपने पद से दिया इस्तीफा
चंडीगढ़, 10 जून (विश्व वार्ता) हरियाणा स्टेट विमेंस कमीशन की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भेजा है। कहा जा रहा है कि यह फैसला सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल और उनके हालिया ‘बेटी’ वाले बयान के बाद उठे विवाद के मद्देनजर लिया गया है। हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण नहीं बताया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























