
कॉकरोच के बाद देश में Ishq karo Party नाम से नई राजनीतिक पहल की घोषणा
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने किया ऐलान, Cockroach Janata Party को टक्कर देने आई ‘इश्क करो …
सोशल मीडिया पर बहस और राजनीतिक चर्चा तेज
चंडीगढ, 9 जून (विश्ववार्ता) कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब देश के सामने पेश है Ishq karo Party जिसकी स्थापना सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने की है पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं काटजू ने इश्क करो पार्टी नाम से एक नए संगठन की घोषणा की है।Cockroach Janata Party
उन्होंने युवाओं से इस पार्टी से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि इसका मकसद ‘मेक लव नॉट वॉर’ यानी प्यार करो, लड़ाई नहीं का संदेश फैलाना है। उनके इस एलान के बाद सोशल मीडिया पर बहस, मजाक और राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
former supreme court judge justice markandey katju launched new ishq karo party
काटजू ने कहा कि हमें जाति, धर्म, नस्ल आदि के भेदभाव के बिना अपने सभी लोगों के प्रति प्रेम (इश्क) रखना चाहिए, तभी हम आधुनिक सोच वाले नेताओं के नेतृत्व में एक शक्तिशाली जनसंघर्ष चला सकते हैं, ताकि हमारे लोग अपनी दयनीय स्थिति से मुक्ति पा सकें. उन्होंने नेताओं पर सत्ता के लालच में जनता की वास्तव में परवाह न करने का आरोप लगाया. उन्होंने आगे बताया कि आईकेपी का मकसद इस बुराई से लड़ना और अपने लोगों की एकता को बढ़ावा देना है. हमें जाति, धर्म, नस्ल आदि के भेदभाव के बिना अपने सभी लोगों के प्रति प्रेम (इश्क) रखना चाहिए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























