
Punjab News: उद्योग और निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है Punjab: Aman Arora
पंजाब में बिजली कटौती जल्द ही बीते समय की बात बन जाएगी: Tarunpreet Singh Saund
उद्योग एवं बिजली मंत्रियों ने मुबारकपुर में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उद्घाटन किया; उद्योगों और स्थानीय निवासियों को मिलेगी बड़ी राहत
चंडीगढ, 8 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा तथा बिजली मंत्री Tarunpreet Singh Saundने आज फोकल प्वाइंट, मुबारकपुर में नवनिर्मित और चालू किए गए 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उद्घाटन किया।
उल्लेखनीय है कि लगभग 9.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन मुबारकपुर, डेराबस्सी और लालड़ू के तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों के बिजली बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। 40 एमवीए क्षमता से सुसज्जित यह ग्रिड बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता में महत्वपूर्ण सुधार करेगा, मौजूदा नेटवर्क पर भार कम करेगा तथा पीएसआईईसी फोकल प्वाइंट, मुबारकपुर स्थित औद्योगिक इकाइयों और आसपास के आवासीय क्षेत्रों को लाभ पहुंचाएगा। Punjab is emerging as a preferred destination for industry and investment: Aman Arora
जनसभा को संबोधित करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि कोई भी राज्य औद्योगिक विकास के बिना प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रगतिशील नीतियों और उद्योग-अनुकूल पहलों के माध्यम से पंजाब को उद्योग और निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य में बदल दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 65,000 करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य को पार कर जाएगा। उन्होंने उद्योगपतियों के सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने घोषणा की कि औद्योगिक प्लॉटों से संबंधित निर्णय आगामी सप्ताह में लिया जाएगा, जबकि फोकल प्वाइंट के प्रवेश द्वार को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि लेबर इंस्पेक्टर की मैपिंग जीरकपुर के बजाय डेराबस्सी से करने तथा रामगढ़ रोड के नवीनीकरण से जुड़े मुद्दों का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने औद्योगिक विकास के लिए पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न महत्वपूर्ण कदमों पर प्रकाश डाला। इनमें औद्योगिक प्लॉटों को नियमित करने के लिए ओटीएस योजना, प्लॉट संबंधी मामलों के लिए अपीलीय प्राधिकरण की स्थापना, प्लॉटों की क्लबिंग और डी-क्लबिंग की सुविधा, लीजहोल्ड प्लॉटों को फ्रीहोल्ड में बदलना, भवन उपविधियों में संशोधन तथा 26 औद्योगिक फोकल प्वाइंटों को स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, एसटीपी और अतिरिक्त बिजली जैसी सुविधाओं से सुसज्जित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पंजाब के बिजली ढांचे को युद्ध स्तर पर उन्नत कर रही है और जल्द ही बिजली कटौती राज्य में अतीत की बात बन जाएगी।
डेराबस्सी के विधायक स कुलजीत सिंह रंधावा ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को जनता को समर्पित करने के लिए दोनों कैबिनेट मंत्रियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस सब-स्टेशन का निर्माण वर्ष 2023 में शुरू हुआ था और इसका सफलतापूर्वक चालू होना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य के बिजली बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि औद्योगिक विकास, निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के लिए मजबूत बिजली ढांचा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने परियोजना को पूरा करने में पीएसपीसीएल के इंजीनियरों, अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि नया ग्रिड सब-स्टेशन डेराबस्सी क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
डेराबस्सी इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बुनियादी ढांचे की प्रमुख आवश्यकताओं को पूरा करने तथा फोकल प्वाइंट क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
———-























