
इंडिया’ गठबंधन की आज बड़ी बैठक , किन मुद्दों पर होगी चर्चा ?
कौन-कौन से दलों के इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने की संभावना ?
चंडीगढ, 8 जून (विश्ववार्ता)India’s alliance’s big meeting देशभर में एनडीए शासन के खिलाफ तैयार हुए विपक्षी दलों के गठबंधन- ‘इंडिया’ की बहुप्रतीक्षित बैठक आज (8 जून) को होनी है। इस बैठक में केंद्र की राजनीति में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ अलग-अलग राज्यों के कई दलों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, पिछली सभी बैठकों के मुकाबले इस बार बैठक का स्वरूप कुछ अलग दिखना तय माना जा रहा है। India’s alliance’s meeting
दरअसल, एक के बाद एक लगातार चुनाव नतीजों और सत्ता परिवर्तन की वजह से कई विपक्षी दल एक-दूसरे के ही खिलाफ नजर आने लगे हैं। ऐसे में बीते वर्षों में हुई इंडिया गठबंधन की पार्टियों की मुलाकात और चर्चा दोनों में ही परिवर्तन संभव है।
8 जून 2026 (सोमवार) को होने वाली विपक्षी गठबंधन की बैठक नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित होने वाली है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश के मुताबिक, यह इंडिया ‘जनबंधन’ बैठक दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 15 विपक्षी दलों ने इस बैठक में भाग लेने के संकेत दिए हैं। हालांकि, कांग्रेस के मुताबिक, 23 राजनीतिक दलों विपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। इनमें तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, शिवसेना (यूबीटी), झारखंड मुक्ति मोर्चा, नेशनल कॉन्फ्रेंस, माकपा, पीडीपी, राजद, भाकपा, टीवीके जैसे प्रमुख दल शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अन्य छोटे दलों जैसे- भाकपा-माले, आरएसपी, वीसीके, एमडीएमके, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, असम जातीय परिषद समेत कई और दलों ने इस बैठक में शामिल होने के संकेत दिए हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















