India Vs Afghanistan के बीच एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन का आज होगा खेल
पहला दिन रहा भारतीय बल्लेबाजो के नाम, राहुल व गिल के शानदार शतक
गिल का कप्तानी में नया रिकॉर्ड
चंडीगढ, 7 जून (विश्ववार्ता) भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मुकाबले का आज दूसरा दिन है, पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 368 रन बना लिए हैं। गिल और पंत क्रीज पर मौजूद हैं। India Afghanistan test day 1 gill pant lead
कप्तान शुभमन गिल 103 और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी हो चुकी है। दूसरे दिन का खेल सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।
अफगानिस्तान के लिए सलीम सफी ने 2 विकेट हासिल किए। जियाउर रहमान शरीफी को एक विकेट मिला।
केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक लगाया। उन्होंने 165 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल रहे। यह बतौर ओपनर उनका 11वां टेस्ट शतक है। राहुल सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर्स में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। India Vs Afghanistan
शुभमन गिल ने 138 गेंदों में अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने बतौर भारतीय कप्तान सबसे तेज 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी बनाया। दिन का खेल खत्म होने तक वह 143 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















