National News: रूस ने भारत को चौथा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम सौंपा
इंडियन एयर फोर्स के लॉन्ग-रेंज एयर डिफेंस को करेगा और मजबूत
नई दिल्ली, चंडीगढ, 5 जून (विश्ववार्ता) 3 जून को रूस ने भारत को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का चौथा स्क्वाड्रन सौंपा। आपको बता दें कि भारत ने 2018 में रूस के साथ पांच S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए $5.43 बिलियन की डील की थी। जिसके तहत अब भारत को रूस से चौथा स्क्वाड्रन मिल गया है। russia delivers fourth s 400 air defense system to india
तीन S-400 स्क्वाड्रन पहले ही सर्विस में शामिल हो चुके हैं, और अब भारत को अपना चौथा S-400 स्क्वाड्रन मिल गया है। S-400 सबसे एडवांस्ड लॉन्ग-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम है, जो 400 km के रेंज में दुश्मन के जेट, प्लेन और ड्रोन को टारगेट करने में कैपेबल है।
S-400 का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम मिसाइल, फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल को सिग्नल देगा। आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी S-400 ने एयर डिफेंस में अहम रोल निभाया था। रूस से भेजा गया चौथा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम भारत पहुंच गया है। उम्मीद है कि इसे जल्द ही पाकिस्तान के साथ पश्चिमी बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा। यह सिस्टम इंडियन एयर फोर्स के लॉन्ग-रेंज एयर डिफेंस को और मजबूत करेगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























