
PM नरेंद्र मोदी आज सूरत, दमन और लक्षद्वीप के दौरे पर
आज देगे इतने हजार करोड़ रुपये का तोहफा
चंडीगढ, 5 जून (विश्ववार्ता) PM Modi to visit Gujarat and Daman today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के सूरत और केंद्र शासित प्रदेश दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण और आधारशिला रखेंगे। इसके बाद दमन में भी करीब 2,970 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री गुरुवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे सूरत जिले के हजीरा पहुंचेंगे जहां वे चल रहे औद्योगिक कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. शाम 4:15 बजे सूरत में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही वे 18,800 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
प्रधानमंत्री वडोदरा-मुंबई 8-लेन एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे के पैकेज VI और VII को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इससे गुजरात और महाराष्ट्र के बीच हाई-स्पीड परिवहन, लॉजिस्टिक्स और आर्थिक कनेक्टिविटी मजबूत होगी. इसके अलावा, प्रधानमंत्री एनएच-56 के महत्वपूर्ण खंडों को चार लेन बनाने की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना आदिवासी इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाएगी और ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक पहुंच को आसान बनाएगी। PM Modi to visit
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























