पंजाब के इस जिले के अस्पताल मे कथित तौर पर फेंका गया ग्रेनेड
इलाके में अफरा-तफरी का बना माहौल
पुलिस मौके पर पहुंची
चंडीगढ़, 2 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के गुरदासपुर जिले के कस्बा कलानौर से बडी खबर सामने आ रही है जहां दोपहर उस समय दहशत फैल गई, जब बस स्टैंड के नजदीक स्थित मुल्तानी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर ग्रेनेड फेंक दिया गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और अस्पताल के कई शीशे टूट गए।
पुलिस ने अस्पताल और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज बहुत तेज थी, जिसके बाद लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही डीएसपी अमोलक सिंह काहलों, एसएचओ जतिंदरपाल सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, एसएसपी गुरदासपुर भी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था तथा जांच कार्यों की समीक्षा की। punjab news grenade attack on private hospital in gurdaspur
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























