हाईकमान के साथ मीटिंग के बाद Punjab Congress President को लेकर भूपेश बघेल का बड़ा बयान
नई दिल्ली, चंडीगढ़, 2 जून (विश्ववार्ता) कांग्रेस हाईकमान के साथ मीटिंग के बाद पंजाब कांग्रेस मामलों के इंचार्ज भूपेश बघेल ने साफ किया है कि पंजाब कांग्रेस में प्रेसिडेंट बदलने का कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रेसिडेंट नहीं बदला जाएगा और इस बारे में चल रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। बघेल ने प्रेसिडेंट बदलने की चर्चाओं को नकारते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और आने वाली राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयारी करने पर फोकस कर रही है। इस बयान के बाद पंजाब कांग्रेस में लीडरशिप बदलने को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। Punjab Congress President
उन्होंने कहा कि अगला पंजाब चुनाव राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की लीडरशिप में लड़ा जाएगा। बघेल ने कहा कि भ्रष्टाचार राज्य का सबसे बड़ा मुद्दा है और कांग्रेस इस मुद्दे को लोगों के सामने उठाएगी। Punjab Congress President
कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर डेढ़ घंटे तक अहम मीटिंग की। चार दिनों में यह दूसरी हाई-लेवल मीटिंग है, जिसमें राज्य के इंचार्ज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























