Punjab and Haryana High Court के ये चीफ जस्टिस बने सुप्रीम कोर्ट के जज
जस्टिस शील नागू की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता) Punjab and Haryana High Court के चीफ जस्टिस शील नागू को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। इसके चलते, राष्ट्रपति ने अब पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। justice ashwani kumar mishra appointed acting chief justice of punjab haryana highcourt
राष्ट्रपति द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत यह नियुक्ति की गई है। अधिसूचना में कहा गया है मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति होने के कारण मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त हुआ है। ऐसे में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति होने तक जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा मुख्य न्यायाधीश के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























