Punjab CM Bhagwant Mann ने आज एक बार फिर बुलाई कैबिनेट की अहम बैठक
कई बड़े फ़ैसलों पर लग सकती है मुहर!
दो दिन के भीतर दूसरी बार बुलाई गई कैबिनेट की बैठक
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता) Punjab CM Bhagwant Mann ने आज यानि की 1 जून को एक ज़रूरी कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के घर पर होगी। इस मीटिंग का एजेंडा बाद में जारी किया जाएगा। punjab cabinet meeting
खास बात यह है कि निकाय चुनावों के बाद शनिवार को भी मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी और अब दो दिन के भीतर दूसरी बार कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है।
ऐसे में बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में काफी उत्सुकता है। सूत्रों के अनुसार बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा जनहित से जुड़े मुद्दों, विकास परियोजनाओं और लंबित प्रशासनिक मामलों पर भी चर्चा होने की संभावना है। कुछ विभागों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों को मंजूरी के लिए कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























