World News: भारत के इस पडोसी देेश मे एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में की गई बड़ी कटौती
22 रुपए की भारी कटौती हुए जनता को दी बड़ी राहत
चंडीगढ़, 31 मई (विश्ववार्ता) World News: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी कटौती की है। बता दें कि पिछल हफ्ते भी पेट्रोल-डीजल के रेटों में 6 रुपए की गिरावट देखने को मिली थी। सरकार ने इस बार 22 रुपए की भारी कटौती हुए जनता को बड़ी राहत दी है। नई दरों के मुताबिक अब पेट्रोल की कीमत 380 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 381 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
Pakistan petrol diesel price crash become 22 cheaper जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में यह उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम हो सकता है और दोनों देशों के बीच किसी समझौते की संभावना बन रही है। हालांकि कुछ मुद्दों पर अभी भी मतभेद बने हुए हैं, जिसके कारण अनिश्चितता बरकरार है। पाकिस्तान के पेट्रोलियम डिवीजन ने बताया कि नई कीमतें 30 मई से लागू होंगी। Pakistan petrol diesel
वहीं, ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी ने भी केरोसीन के दाम में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। नए आदेश के अनुसार, केरोसीन की कीमत 313.44 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 272 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। सभी कीमतें पाकिस्तानी रुपये में हैं। मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत में पेट्रोल-डीजलों की कीमतों में इजाफा हुआ है। बता दे कि पेट्रोल की कीमते 100 रुपए के पार पहुंच गई है, वहीं डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























