June की इस तारिख को हरियाणा सीएम सैनी विकास का लिखेंगे नायाब अध्याय ‘
मेक इन हरियाणा” नीति बनेगी औद्योगिक विकास का नया आधार
चंडीगढ़, 26 मई (विश्ववार्ता) हरियाणा एक जून को औद्योगिक, तकनीकी और नवाचार आधारित विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाने जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के विकास मॉडल को नई दिशा देंगे। एक ओर जहां मुख्यमंत्री “मेक इन हरियाणा” औद्योगिक नीति एवं नौ नई क्षेत्रीय नीतियों का शुभारंभ करेंगे, वहीं दूसरी ओर “हरियाणा एआई सैंडबॉक्स” का उद्घाटन कर राज्य को आर्टिफिशल इंटेलिजेंस आधारित प्रशासन और नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की शुरुआत करेंगे। Make in Haryana” policy will become the new basis of industrial development
राज्य सरकार इन पहलों को “विकसित हरियाणा-विकसित भारत” के विजन से जोड़कर देख रही है। सरकार का मानना है कि आने वाले वर्षों में प्रतिस्पर्धा केवल पारंपरिक उद्योगों के आधार पर नहीं, बल्कि तकनीक, नवाचार, अनुसंधान और उच्च कौशल आधारित अर्थव्यवस्था के आधार पर तय होगी। इसी सोच के साथ हरियाणा को भविष्य के उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है।
गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी “मेक इन हरियाणा” औद्योगिक नीति का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत इस नीति को प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम माना जा रहा है।
राज्य सरकार ने इस नीति के माध्यम से लगभग 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने तथा लगभग 20 लाख रोजगार अवसर सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकार का उद्देश्य हरियाणा को देश के सबसे प्रतिस्पर्धी औद्योगिक राज्यों में शामिल करना है, जहां उद्योगों को विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचा, तेज प्रशासनिक स्वीकृतियां, कुशल मानव संसाधन और निवेश अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो सके। Haryana CM Naib Saini,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























