CNG Price Hike: मंहगाई ने देशभर मे मचाया हाहाकार
पेट्रोल-डीज़ल के बाद अब CNG के दामों ने रूलाया
चंडीगढ़, 26 मई (विश्ववार्ता)CNG Price Hike: पेट्रोल-डीज़ल के बाद अब CNG के दाम भी बढ़ गए हैं। CNG के दाम में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज, मंगलवार, 26 मई को CNG के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। ये दाम दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में बढ़ाए गए हैं।
आपको बता दें कि ईरान युद्ध के बीच पिछले दो हफ़्तों में चौथी बार कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के दाम बढ़े हैं। जिसके बाद अब दिल्ली में CNG के दाम ₹81.09 प्रति किलो से बढ़कर ₹83.09 प्रति किलो हो गए हैं। नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में CNG के दाम ₹91.70 और गुरुग्राम में CNG के दाम बढ़कर ₹88.12 प्रति किलो हो गए हैं।
गौरतलब है कि कल तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में ₹2.61 और डीज़ल की कीमत में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीज़ल की कीमत ₹95.20 हो गई है। पेट्रोल, डीज़ल और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध से पहले कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल थीं, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से ज़्यादा हो गई हैं। CNG Price Hike:
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























