चंडीगढ़, 26 मई (विश्ववार्ता) गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू (आरसीबी) के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बना लेगी। इस मुकाबले की मेजबानी धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम करेगा। आरसीबी का रिकॉर्ड क्वालिफायर-1 खेलते हुए शानदार रहा है।
मैच धर्मशाला में शाम 07:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे आईपीएल-2026 के फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर-टू में एक और मौका मिलेगा।
कल, मोहाली में एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि विजेता टीम क्वालीफायर-टू में पहुंचेगी। royal challengers bangalore will face gujarat titans in qualifier 1 today
पंजाब किंग्स पर जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। टीम ने 14 मैचों में 18 अंक हासिल कर बेहतर नेट रन रेट के आधार पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के भी 18 अंक रहे, जबकि राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ चौथे और अंतिम प्लेऑफ स्थान पर रही।
पहला क्वालिफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। फैंस के बीच आईपीएल को लेकर काफी उत्सुकता रहती है। लीग स्टेज में 70 मैचों की जंग के बाद अब टूर्नामेंट अपने अंतिम पड़ाव पर है। आईपीएल के नए विजेता का फैसला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से होगा। इससे पहले एक आंकड़ा सामने आया है, जिसने हैरान कर दिया है।
आईपीएल के आंकड़ों पर गौर करें, तो अधिकतर ऐसा देखने को मिला है, जो टीम पहला क्वालिफायर मैच जीतती है, वही विजेता बनती है। लीग के इतिहास में सिर्फ चार बार ऐसा हुआ है, जब कोई टीम पहला क्वालिफायर हारने के बाद भी चैंपियन बनी है। एक टीम ने तो दो बार ये कारनामा किया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/