Petrol Diesel Price Hike: ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र पर बरसे Rahul Gandhi
चंडीगढ़, 25 मई (विश्ववार्ता) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होने के बाद सरकार किस्तों में ईंधन के दाम बढ़ाकर जनता की जेब पर बोझ डाल रही है। देश में बढ़ती तेल कीमतों और ईंधन संकट को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया है—“ये लूट करके पैसा ले कहां गया?” पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और तेल संकट को लेकर सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए गए हैं। rahul gandhi lashed out at the centre over rising fuel prices
विपक्षी नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सरकार ईंधन के दाम किस्तों में बढ़ा रही है, ताकि आम लोगों की जेब पर लगातार बोझ पड़ता रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से आर्थिक संकट की चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावों में व्यस्त थे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम 8 रुपये तक बढ़ा दिए गए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























