
Punjab मे मौसम विभाग ने लगातार 5 दिनों तक हीटवेव चलने की जारी की चेतावनी
हरियाणा मे आज जानिये कैसा रहेगा मौसम,किसानों के लिए एडवाइजरी
चंडीगढ़, 17 मई, (विश्ववार्ता) पंजाब के लोगों को अब आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। मौसम विभाग (IMD) ने 18 मई से लगातार 5 दिनों तक हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। IMD ने सोमवार से येलो हीट अलर्ट लागू कर दिया है। इसका मतलब है कि गर्मी का असर खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है, जिसमें बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और लगातार पानी पीने की सलाह दी है।
हरियाणा मे मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों को दोपहर में धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
punjab meteorological department has issued a heatwave alert for punjab
कृषि मौसम विज्ञान केंद्र ने किसानों को अगले दो-तीन दिन मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। कपास की बुवाई फिलहाल टालने, पकी गेहूं और जौ की फसल की तुरंत कटाई-थ्रेशिंग करने और भूसे को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।
सब्जी उत्पादकों को सिंचाई रोकने और तैयार फसल की कटाई करने को कहा गया है। पशुपालकों को तेज हवा और बारिश के दौरान पशुओं को शेड में रखने तथा पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























